स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज़्बा मधेपुरा में तिरंगा रैली आज

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज़्बा मधेपुरा में तिरंगा रैली आज जे टी न्यूज, मधेपुरा:
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा का माहौल तिरंगे के रंग में रंगने जा रहा है। मंगलवार को महाविद्यालय परिसर से एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) और एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि रैली को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवक इसमें भाग लेंगे, जो शहर की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश फैलाएँगे।

उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में माय भारत प्लेटफ़ॉर्म पर राष्ट्रीय ध्वज आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। 21 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें 15 अगस्त तक नि:शुल्क भाग ले सकते हैं।

बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निर्देशानुसार अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। डॉ. शेखर ने बताया कि शीर्ष 25 प्रतिभागियों का चयन रैंडम आधार पर किया जाएगा, जिन्हें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ रोमांचक सियाचिन यात्रा का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button