मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण हेतु किया आम जनसभा एवं बीडीओ सीओ के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण हेतु किया आम जनसभा एवं बीडीओ सीओ के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन सौंपा ज्ञापनजे टी न्यूज, खगड़िया: आम जनसभा में समाजसेवियों ने बनाई रणनीति, लड़ेंगे जीतेंगे – लड़े हैं जीते हैं, नारों को किया बुलंद अलौली। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण संघर्ष अभियान के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार परिसर में देवघट्टा चौक निकट अवस्थित 62 बीघा सरकारी जमीन पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण करने के सवाल को लेकर विशाल आम जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विजय सिंह कुशवाहा ने किया, वहीं सफल मंच संचालन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
जनसभा में सर्वप्रथम अमर शहीद देशभक्त खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन किया गया।
संघर्ष अभियान के नेता किरण देव यादव ने कहा कि नीतीश – सम्राट सरकार यदि अलौली में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निर्माण करेंगे तो अलौली विधानसभा सीट सरकार के झोली में होगा। श्री यादव ने सरकार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुशंसा के आलोक में सर्व सुविधा संपन्न स्थल देवघट्टा चौक निकट 62 बीघा सरकारी जमीन पर कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण करने, जल्द घोषणा एवं शिलान्यास करने की मांग किया। उन्होंने आंदोलन तेज करने के आह्वान के साथ लड़े हैं जीते हैं, लड़ेंगे जीतेंगे, नारों को बुलंद किया।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला ने कहा कि आंदोलन की सदैव जीत होती है, फरकिया वासी आंदोलन तेज करें, निश्चित तौर पर जीत होगी। अलौली खगड़िया की धरती पर देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन ने जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन किये, उसमें जीत हासिल की है। उपलब्धियां जग जाहिर है। आम जनसभा के बाद जुलूस निकालकर ब्लॉक के समक्ष प्रदर्शन किया तथा बीडीओ प्रेम कुमार , सीओ हिमांशु कुमार से शिष्टमंडल मिलकर संदर्भित मुद्दे पर विस्तार पूर्वक सकारात्मक वार्ता किए।
आंदोलन एवं आम जनसभा में सक्रिय रूप से फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह, प्रिंस कुमार, रामचंद्र यादव, विनोद राम, ओम प्रकाश सिंह, अजय पासवान महेश्वर यादव डॉक्टर रामगुलाम शर्मा भोला यादव सुरेश महतो रामस्नेही महतों हरे राम सदा राजकुमार बर्मा विष्णु देव पासवान श्रीलाल नोनिया सुरेश शर्मा जितेंद्र कुमार सरपंच रणजीत पासवान, प्रकाश ठाकुर, अशोक यादव, सत्तो यादव , पूर्व फौजी जवाहर सिंह आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button