पार्टी के विचारधार को जनजन तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी : मंजू

कुमारखंड प्रखंड के खेल मैदान में हम सेक्युलर पार्टी का विशाल परिवर्तन रैली आयोजित

पार्टी के विचारधार को जनजन तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी : मंजू/ कुमारखंड प्रखंड के खेल मैदान में हम सेक्युलर पार्टी का विशाल परिवर्तन रैली आयोजित जे टी न्यूज, कुमारखंड/ मधेपुरा :
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में शनिवार को हम सेक्युलर पार्टी का विशाल परिवर्तन रैली पार्टी के महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष सह सिंहेश्वर विधनसभा के पूर्व प्रत्याशी मंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनोज यादव ने किया। विशाल परिवर्तन रैली के मुख्य अतिथि हम सेक्युलर पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी राजेश रंजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में हम के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन मांझी, कार्यक्रम में शिरकत करते अचानक राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी के ससुर जी का अचानक हार्ट अटैक होने से अस्पताल में भर्ती कराया। रास्ते से लौटना पड़ा। मोबाइल के माध्यम से उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए मंजू देवी को सिंहेश्वर विधानसभा से उम्मीदवार देने की बात कही। सभी वक्ताओं ने अपनी- अपनी बात रखें। कार्यक्रम के संयोजक सह अध्यक्ष भावी प्रत्याशी मंजू देवी ने कहा एनडीए गठबंधन से हमें मौका मिला तो जीत कर पार्टी के हाथों को मजबूत करते है पार्टी के विचारधार को जनजन तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है। मौके पर जिला अध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, सुरेन्द्र सरदार, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, इस राईन कला के मुखिया प्रतिनिधि मो ० कलाम, बिशनपुर सुंदर पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार, अनमोल प्रसाद यादव, राम अवतार ठाकुर, राजीव कुमार, विनय साह, गौतम कुमार समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जनता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button