महाविद्यालय परिसर और शैक्षणिक माहौल को सुव्यवस्थित करना मेरी पहली प्राथमिकता डाॅ
महाविद्यालय परिसर और शैक्षणिक माहौल को सुव्यवस्थित करना मेरी पहली प्राथमिकता डाॅ♦
कुशेश्वर यादव

.
जे.टी. न्यूज़/बहेरी/दरभंगा ::महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल को सुव्यवस्थित करना मेरी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले के बहेरी स्थित बी एम ए काॅलेज में योगदान करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए प्रो. (डाॅ.) कुशेश्वर यादव ने उक्त बातें कही। वे महाविद्यालय परिसर में फैले गंदगी और झाड़ियों के अंबार और अस्त – व्यस्त शैक्षणिक माहौल पर पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे।
डॉक्टर यादव ने पत्रकारों को बताया कि अभी 29 जुलाई को ही मैने कॉलेज में योगदान दिया है। अभी चीजों को समझने की कोशिश कर रहा हूं। शैक्षणिक माहौल को व्यवस्थित करने में परिसर और माहौल का सुव्यवस्थित होना महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। इसलिए पहले प्रयास में महाविद्यालय परिसर में घने झाड़ियों, जंगल और कचरे को साफ करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ महाविद्यालय परिसर नहीं परिसर के साथ-साथ क्लास रूम और प्रयोगशाला भी सुसज्जित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों और अभिभावक से भी अनुरोध किया है कि बच्चों को समय पर महाविद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करें। डाॅ यादव ने बताया कि शैक्षणिक माहौल व्यवस्थित करने में अभिभावकों भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए वे जल्द ही छात्र अभिभावक शिक्षकों की बैठक आयोजित कर उनसे सहयोग की अपील करेंगे। इस दौरान डाॅ यादव ने छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति और शत प्रतिशत कक्षा संचालित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

