माकपा जिला कमिटी सदस्य एवं सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष कोल्हान कामरेड के, के, तृपाठी निधन पर

माकपा,सीटू, किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि

माकपा जिला कमिटी सदस्य एवं सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष कोल्हान कामरेड के, के, तृपाठी निधन पर माकपा,सीटू, किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि

कामरेड के, के,तृपाठी का पार्टी एवं सिटू के प्रति योगदान को सदैव याद रखा जाएगा – सुफल महतो

जे टी न्यूज, झारखंड: माकपा सरायकेला खरसावां जिला कमिटी वरिष्ठ सदस्य एवं सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह कोल्हान अध्यक्ष कामरेड के, के,तृपाठी के लंबी बिमारी के बाद निधन की खबर से शोक की लहर फ़ैल गया तथा माकपा,सीटू, किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि।


मजदूरों, किसानों, खेत-मजदूरों के दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटते वक्त ट्रेन में निधन की सूचना मिलने पर माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कामरेड के, के,तृपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कामरेड के, के,तृपाठी का पूरा जीवन मजदूर – किसानों के लिए अर्पित था, पार्टी एवं सीटू के प्रति उनके योगदान एवं संघर्षों को सदैव याद रखा जाएगा,कौन बनाता हिन्दुस्तान देश का मजदूर किसान उनका मुख्य नारा था। तीन कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन के दौरान कौलहान क्षेत्र में किसान‌ आन्दोलन के समर्थन बड़ चढ़ कर हिस्सा लिये थे। तीनों कृषि कानून रद्द होंगे पर उन्होंने मुझे फ़ोन कर खुशी का इजहार किया था। पार्टी एवं सीटू के प्रति उनके दिन – रात का ईमानदारी पूर्ण मेहनत,लगन, त्याग, उर्जा पूर्ण उत्साह, साथियों के साथ कामरेडाना व्यवहार हर कामरेड को रूला दिया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव स्वपन महतो,असीम सरकार , झारखंड सीटू महासचिव विश्वजीत देव, माकपा राज कमिटी सदस्य के पी सिंह,माकपा जिला सचिव सुरेंद्र महतो, हरे कृष्ण महतो, शिवकुमार पाण्डेय,कमल पारित, सत्य रंजन कोटका, बी के,एल दास,तारा पदों रवानी, उमा पदों महतो, यमुना देवी, पुतुल महतो,शक्ति पदों मंडल, प्रबोध महतो गुणाधर कैवरत,हारानंद दास ,लोटन दास ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को को पार्टी के लिए अपूर्णीय छति बताया। शत् शत् नमन, विनम्र श्रद्धांजलि,लाल सलाम।

Related Articles

Back to top button