जिला समन्वयक अंबुज कुमार अजीत कुमार एवं अन्य कर्मी के साथ समन्वय बैठक आयोजित
जिला समन्वयक अंबुज कुमार अजीत कुमार एवं अन्य कर्मी के साथ समन्वय बैठक

जे टी न्यूज, खगड़िया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के संदर्भ में आज समाहरणालय मुख्य सभाकक्ष, खगड़िया में दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, स्काउट-गाइड दल तथा स्वीप कोषांग के जिला समन्वयक अंबुज कुमार, अजीत कुमार एवं अन्य कर्मी के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खगड़िया जिला के दोनों अनुमंडलों के डी सी एल आर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक करने की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर डी सी एल आर गोगरी ने भारत स्काउट-गाइड के बच्चों को निर्देशित किया कि जिनकी उम्र 17 वर्ष है, वे 18 वर्ष पूर्ण किए हुए मतदाताओं के साथ मिलकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाने और घर-घर जाकर मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।

साथ ही स्वीप नोडल पदाधिकारी कोशिकी कश्यप ने उपस्थित सदस्यों और आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में मतदान के महत्व को समझाएँ और सभी को प्रेरित करें ताकि हर योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा –
“मतदान केवल आपका अधिकार नहीं, बल्कि आपकी जिम्मेदारी भी है। आइए, सभी मिलकर ‘पूर्ण भागीदारी-पूर्ण मतदान’ सुनिश्चित करें।”

सभी को संदेश दिया गया –
“पूर्ण भागीदारी-पूर्ण मतदान, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान।”
बैठक में अधिकारियों, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, स्काउट-गाइड दल और स्वीप कोषांग के कर्मचारी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिए।
