इंटर महाविद्यालय के प्रांगण मे 

इंटर महाविद्यालय के प्रांगण मे

कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:

आगामी 13 दिसंबर को कल्याणपुर विधानसभा के करुआ स्थित बुनियाद स्वामी इंटर महाविद्यालय के प्रांगण मे प्रदेश पार्टी के निर्देश पर कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।बैठक मे बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल विधानसभा उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ ठाकुर समेत कई विधायक और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज प्रखंड जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसको सम्बोधित करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव प्रोफेसर तकी अख्तर ने कहा कि इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे जदयू के कार्यकर्त्ता और समर्थक शामिल होंगे उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के रास्ते पर चलते हुए उनके सपनो को साकार कर रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव मे जनता अतिपिछड़ा विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। बैठक को सम्बोधित करने वालो मे अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशर्फी सहनी जिला महासचिव रामचंद्र राय फ़ौजी मुकेश कुमार युवा प्रखंड अध्यक्ष सामंत कुमार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार सहनी विधायक प्रतिनिधि अनीश कुमार चंद्रप्रकाश गुड्डू राजीव सिंह देवन साह पिंटू नागेश्वर राय दिलीप कुमार संजय कुमार बबलू यादव मोहन यादव अनिल सिंह सुकन दास रामलगन सिंह सुरेश प्रसाद योगेंद्र महतो नरसिंह नारायण सिंह महेंद्र प्रसाद पटेल राजीव राजन पाण्डेय कुलदीप सहनी रामभजन सिंह पहलाद पाल रामचंद्र सिंह मुंशी सुजीत राय लालबाबू राय विश्वनाथ राय अशोक महतो रामप्रसाद सहनी विनोद पासवान युगेश्वर पासवान आदि नेता शामिल है।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button