काले कानून लाकर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है भाजपा सरकार – डॉ फैयाज – भारत बंदी को सफल बनाने को लेकर सबो का जताया आभार।

संतोष गिरी।
जेटी न्यूज़ बिस्फी मधुबनी

बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित कमतौल-औंसी मुख्य मार्ग बिस्फी चौक स्थित राजद सहित भाकपा माले,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किसान संगठनों के आवाह्नन पर भारत बंदी कार्यक्रम में मजबूती से सहभागिता निभाया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अहले सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके रोड जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दरभंगा-जयनगर मुख्य मार्ग औंसी जिरोमाईल चौंक पर भी सड़क जाम होने से कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश किसान और मजदूरों का देश है। सरकार ने काले किसान बिल लाकर किसान और मजदूरों पर घना संकट गहरा रही है। जिसे गरीब किसान बेघर हो रहे हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। जबकि किसान अन्नदाता स्वरूप भारत के लिए संजीवनी है। कॉपरेटिव अध्यक्ष सह समाजवादी नेता विष्णुदेव सिंह यादव, मो असलम,मो इलियास, शालीग्राम यादव,बिजय यादव,नरेश यादव, विनोद यादव,मो रसूलल्लाह,मो अकरम,बिमल यादव,ललन झा, मो अब्दुल हई, मो इमरान,देवेंद्र यादव, गिरीश यादव, शिवशंकर राय, उमेश यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, अखिलेश कुमार, लाल बाबू यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शिरकत कर भारत बंदी को सफल बनाने का कार्य किया।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button