पूर्व अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता विशेश्वर राय के निधन पर राजद सहित महागठबंधन के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया
पूर्व अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता विशेश्वर राय के निधन पर राजद सहित महागठबंधन के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया
जेटी न्यूज़ समस्तीपुर :
बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता विशेश्वर राय के निधन पर राजद सहित महागठबंधन के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है l उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, कांग्रेस के वरीय नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद जिला महासचिव राकेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, मुखिया राजीव कुमार राय, राजद नेता रंजीत कुमार रंभू, रितेश कुमार पिंकू, मुकेश यादव, जयलाल राय आदि प्रमुखरूप से शामिल है l स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि विशेश्वर जी उनके अभिभावक तुल्य थे l एक लोकप्रिय समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता तथा चर्चित कांग्रेस नेता के रूप में विशेश्वर बाबू सदैव याद आते रहेंगे l