11-12 जून को कई जिलों में भारी बारिश का है अनुमान
11-12 जून को कई जिलों में भारी बारिश का है अनुमान
जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

आगामी 10 से 14 जून के बीच मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में आंशिक तौर बादल छाये रहने की संभावना है.विशेष रुप से 11 से 13 जून के दौरान ऐसी मौसमीय गतिविधियों की अधिक संभावना है. गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चमी चंपिरण जिलों में 11 एवं 12 जून को 65-70 मीमी तक भारी वर्षा होने की संभावना है. अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर एक दो दिनों तक लू चलने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 70- 75 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 20 -25 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है.


