मधुबनी नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज जे टी न्यूज,मधुबनी
मधुबनी नगर भवन में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज
जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी जिले में खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग द्वारा “शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026” के अंतर्गत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधुबनी ने बताया कि कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिले एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों तथा अन्य हितधारकों को खरीफ मौसम में की जाने वाली खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना है। इससे कृषि क्षेत्र में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।


