फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का हुआ अंतिम प्रकाश
फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

जेटी न्यूज़ समस्तीपुर : मंगलवार को जिले के दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव के साथ बैठक कर उन्हें सभी विधान सभा क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक सूची की हार्ड प्रति एवं सॉफ्ट प्रति हस्तगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि प्रारूप सूची में पूरे जिले में कुल-2861275 निर्वाचक थे। वहीं अंतिम सूची में 29,26,575 निर्वाचक है।
इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विडियो मैसेज भी दिया

गया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री बिनोद कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी पटोरी श्री राजीव कुमार सिंह, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के श्री सुनील कुमार, जनता दल यूनाईटेड के मो० अनस रिजवान, राष्ट्रीय जनता दल के सत्यविंद पासवान, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के श्री ललन सिंह, बहुजन समाज पार्टी के श्री अभय कुमार सुमन, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मो० अफताब आलम, भारतीय राष्ट्रीय काँगेस के श्री उपेन्द्र नाथ तिवारी, भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) श्री रामाश्रय महतो, लोक जन शक्ति पार्टी के श्री अनुपम सिंह उपस्थित हुए।

