योगदान लेते ही विवादों में फंसे इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान
योगदान लेते ही विवादों में फंसे इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान
शराबी अभियुक्त को पैदल ही भेजा मधेपुरा न्यायालय
जेटी न्यूज, अंसार आलम, चौसा, मधेपुरा :

चौसा थाना में योगदान लेने के
बाद ही विवादों के घेरे में आ गए इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवानl यह मामला रविवार की देर रात्रि का है l एक युवक शराब पीकर स्टेट बैंक के सामने हो- हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान गिरफ्तार कर चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया l जहां पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि कीl वही शराबी को बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को करीब 1:00 बजे मधेपुरा न्यायालय में उपस्थित करने के लिए चौकीदार रंजीत कुमार तथा विजय कुमार को आरोपी को हथकड़ी लगाकर पैदल ही लेकर चल पड़े l मीडिया को इसकी जानकारी होने पर दोनों चौकीदार को पूछा गया तो उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष का आदेश है कि थाने में संसाधन की कमी है इसलिए इसे पैदल ही लेकर जाए l
उक्त दोनों चौकीदार ने आदेश का पालन करते हुए अभियुक्त को अपनी अभिरक्षा में लेकर पैदल ही निकल गए l करीब 4 किलोमीटर चलने के बाद घोषई में चौकीदार को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया गया। जहां दोनों चौकीदार ने यातायात का खुला उल्लंघन करते हुए एक ही मोटरसाइकिल पर दो चौकीदार एवं एक अभियुक्त सवार होकर मधेपुरा की ओर निकल गएl
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :
इस संदर्भ में इंस्पेक्टर सह नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि थाना से बाहर कैदी को लेकर चौकीदार बस या ऑटो पकड़ने गया था l यह गलत न्यूज हैं। ऐसा कोई बात नहीं कैदी बस या ऑटो से जाता है।




