बढेगी ठंढ,कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने की है संभावना
बढेगी ठंढ,कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने की है संभावना
जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

मौसस पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 27 से 31 दिसम्बर के बीच उत्तर बिहार के जिलों में उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमीय प्रणाली के प्रभाव तथा लगातार पछुआ हवाऐं चलने एवं हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण ठंढ बढ सकती है.जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है.सुबह में मध्यम कुहासा छाया रह सकता है. वैसे मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 08-10डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 90- 95 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 45- 50 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की भी संभावना है.

