शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है बाबा साहेब का जीवन : प्रोफेसर अनुप्रिया

कमला राणा साइंस कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

पुरैनी (मधेपुरा)

प्रखंड क्षेत्र के सपरदह पंचायत स्थित कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अनुप्रिया राज ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है

बाबा के आदर्श : प्रशांत

संस्थापक प्रशांत कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकगण, कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के आदर्श वाक्य “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रो. मु. फराहीम आलम, प्रो. विकास कुमार, प्रो. प्रभास कुमार, प्रो. वसीम अख्तर, प्रवीण कुमार, शक्ति कुमार, दिलखुश कुमार, मो. इजराइल, प्रो. नवीन कुमार, विक्कू कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button