विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान काटे गए।

अभियान के अंतर्गत कुल 116 चालान किए गए, जिनमें से 5 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 111 मामले लंबित हैं। इस दौरान कुल ₹2,83,100 (दो लाख तिरासी हजार एक सौ रुपये) का चालान किया गया, जिसमें से ₹6,000 (छह हजार रुपये) की वसूली की गई।

एचपीवी दलसिंहसराय, मुफस्सिल एवं वैनी थाना क्षेत्र में कुछ मामलों का निष्पादन कर राजस्व वसूली की गई, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा वाहन के सभी वैध कागजात साथ रखें। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button