बहादुरपुर जर्दा लूटकांड का खुलासा: जमीन विवाद से जुड़ी साजिश, तीन अपराधी गिरफ्तार

बहादुरपुर जर्दा लूटकांड का खुलासा: जमीन विवाद से जुड़ी साजिश, तीन अपराधी गिरफ्तार

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में हुए चर्चित लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। विशेष टीम की कार्रवाई में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे मामले के पीछे जमीन कब्जाने की बड़ी साजिश सामने आई है। 9 मार्च 2026 को बहादुरपुर वार्ड-26 स्थित राहुल इंटरप्राइजेज में हथियार के बल पर करीब 4.41 लाख रुपये, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात लूट लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच तेज की।30 अप्रैल की रात रेलवे स्टेडियम मैदान में छापेमारी कर तीन अपराधियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे एक और वारदात की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वे हैं: जितेन्द्र कुमार, निवासी—जितवारपुर चौथ, समस्तीपुर,मो. दानिश अंसारी उर्फ दानिया आजाद, निवासी—बेगूसराय एवं शुभम कुमार उर्फ शुभम पोद्दार, निवासी—दलसिंहसराय, समस्तीपुर तीनों गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है:जितेन्द्र कुमार पर हत्या, साजिश, मारपीट, लूट और रंगदारी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं दानिश अंसारी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है,शुभम पोद्दार पर समस्तीपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,


पूछताछ में सामने आया कि यह लूट सिर्फ आर्थिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जमीन कब्जाने की एक सोची-समझी साजिश थी।
योजना के तहत लूट के बाद कुछ लोगों को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की तैयारी थी, ताकि विवादित जमीन पर कब्जा आसान हो सके।
इस साजिश में नीरज कुमार और अभिषेक उर्फ हनी यादव की भूमिका सामने आई है, जो फिलहाल फरार हैं।प्रेसवार्ता मे एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया की नीरज कुमार शहर के एक व्यवसाई अरुण शराफ के साथ ज़मीन के कई मामलों मे जुड़ा रहा है,और इस लूट की घटना को नीरज कुमार की अहम भूमिका रही है पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है:2 पिस्टल 4 जिंदा कारतूस,2 मोबाइल फोन
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफलता में नगर थाना और अन्य इकाइयों की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। छापेमारी टीम में शामिल थे:
थानाध्यक्ष नगर थाना अजीत कुमार,मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम
बिहार एसटीएफ पटना की टीम
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
लूटी गई रकम और सामान की बरामदगी में जुटी है पूरे आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है,यह मामला सिर्फ लूट नहीं, बल्कि संगठित अपराध और जमीन विवाद के गठजोड़ को उजागर करता है। पुलिस की कार्रवाई ने एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसके और भी पहलू सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button