खगड़िया आगमन पर प्रभारी मंत्री मदन सहनी का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
खगड़िया आगमन पर प्रभारी मंत्री मदन सहनी का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जिले के चातर, अमनी एवं तेलौंछ सहित विभिन्न पंचायतों में आमजन की समस्याओं के निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान हेतु सरकारी स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर के विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने खगड़िया परिसदन पहुंचे बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी का जदयू एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा तथा राज्य नागरिक परिषद सदस्य पप्पू सिंह निषाद का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र,पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा जिले के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।
जदयू नेताओं ने प्रभारी मंत्री का खगड़िया आगमन जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने वाला बताया।
स्वागत करने वालों में जदयू सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू नेता अरुण कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल, प्रदेश नेत्री नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रदेश नेता उमेश सिंह पटेल, सुशांत यादव, सुबोध यादव,दीपक सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाब उद्दीन, निर्मला कुमारी, जदयू प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव प्रभाकर चौधरी ‘मंटून’, महासचिव राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, पप्पू देव सिंह, लोजपा नेता छोटू पोद्दार, धनिक लाल दास, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, राजवर्धन कुशवाहा, लोजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निशांत प्रताप, लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, ममता जायसवाल, संतोष कुमार साह,पार्वती देवी, वंदना भारती सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।



