प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया

प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में बुधवार को एक गरिमामय वातावरण में प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार रंजन ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारे लिए विद्यार्थी हित सर्वोपरि है। महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को इसी भावना के साथ कार्य करना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षा एवं संस्कार की एक महत्वपूर्ण संस्था है तथा सभी के सहयोग से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में डी.बी.के.एन. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. ए. सी. झा के पास वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर का अतिरिक्त प्रभार था।

विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें मंगलवार को उक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया, जिसके उपरांत निदेशानुसार प्रो. झा ने प्रो. डॉ. राजेश कुमार रंजन ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार दिया।
मौके पर बी.आर.बी. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री सहित वींमेंस कॉलेज के डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. फरहत जबीं, डॉ. संगीता, डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. संगीता कुमारी, सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पाणी बोस, अजीत कुमार सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button