जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा
सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का नियमित रूप से जांच करने का निर्देश
82 फीसदी से कम निरीक्षण करनेवाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश
जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी के जिलाधिकारी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर विभागीय कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का गंभीरतापूर्वक पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि 82% से कम निरीक्षण पाए जाने पर संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि साप्ताहिक जांच के क्रम में पंचायतों में पहुंचकर जन वितरण दुकानों द्वारा राशन वितरण का ग्रामीणों से फीडबैक भी लें।
उन्होंने अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण, सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ऑफलाइन राशन कार्ड, राशन कार्ड टाइमलाइन प्रतिवेदन (आरटीपीएस), ऑनलाइन राशन कार्ड, आधार सीडिंग से संबंधित प्रतिवेदन, प्रवासी मजदूर से संबंधित प्रतिवेदन, किए गए निरीक्षण कार्य से संबंधित प्रतिवेदन, आपूर्ति कार्यालय से संबंधित न्यायालयवाद, विभिन्न जनता दरबार से संबंधित प्रतिवेदन, सीपीग्राम/ मानवाधिकार/ लोक सूचना/ लोक शिकायत/ लोकायुक्त से संबंधित प्रतिवेदन एवं सेवांत लाभ से संबधित विषयो पर समीक्षा कर कई आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।
उक्त बैठक मे अपर समाहर्ता आपदा, संतोष कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दीपक कुमार सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में भाग लिया.

