राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के सुचारु संचालन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।
राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के सुचारु संचालन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

जेटीन्यूज
समस्तीपुर: जिले में नवस्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के सुचारु संचालन को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) तथा संबंधित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महाविद्यालयों के संचालन प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने भवन, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी 1 जुलाई 2026 से जिले के निम्नलिखित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाना है—
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बिथान राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कल्याणपुर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खानपुर, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंधिया राजकीय डिग्री महाविद्यालय,विद्यापतिनगर,जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्राचार्यों को निर्देश दिया कि 1 जुलाई से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि महाविद्यालयों का संचालन निर्धारित तिथि से निर्बाध रूप से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



