दरभंगा ग्रामीण में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति ओर आवागमन होगा सुगम – ईश्वर मंडल

दरभंगा ग्रामीण में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति ओर आवागमन होगा सुगम – ईश्वर मंडल

विधायक ने 2 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाली पैकटोल-छुरिया कमला नदी पर पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

जे टी न्यूज, मधुबनी

 

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एवं 2 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाली पैकटोल-छुरिया कमला नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने फीता काटकर किया। शिलान्यास के दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल के निर्माण से पैकटोल, छुरिया एवं आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाइयों के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध एवं यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनडीए गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की जनता ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुल निर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हैं तथा विधायक के प्रति सबों ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुखिया विजली पासवान, जय राम चौधरी, श्याम सहनी, मुरारी मोहन मिश्र, संतोष सिंह, मो कलाम, मो शिवली, राजीव मंडल, जटेश्वर चौधरी, पारितोष यादव, चंदन झा, शमीम अशरफ, सुल्तान अहमद, विद्यासागर यादव, राम सागर पंडित, बीरेंद्र सहनी, विजय पोद्दार, रमेश चौधरी, अरुण पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, अब्दुर सत्तार “मुन्ना”, प्रकाश चन्द्र मिश्र “पप्पू”, हीरा लाल राय, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button