शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
नशामुक्त गाँव खुशहाल परिवार का संकल्प लेकर सड़क पर उतरी महिला
जे टी न्यूज, मधेपुरा :

बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर विधायक प्रोफेसर चंद्र शेखर के पैतृक गांव भेलवा में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू कर दिया है। शराब की बिक्री और सेवन से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण परिवारों में कलह बढ़ रही है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गांव में शराब बेचने और पीने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही प्रशासन से भी अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस समस्या के समाधान में सरकार और प्रशासन को लगातार प्रयास करने पड़ रहे हैं, उसके खिलाफ अब गांव की महिलाएं स्वयं आगे आकर जागरूकता और विरोध का अभियान चला रही हैं। महिलाओं की इस पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
महिलाओं ने “नशामुक्त गांव, खुशहाल परिवार” का संकल्प लेते हुए कहा कि शराब के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा और गांव को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
