ग्रामीण विकास मंत्री का परिसदन में किया गया जोरदार स्वागत
ग्रामीण विकास मंत्री का परिसदन में किया गया जोरदार स्वागत
ज्योति जa न्यूज, सासाराम (रोहतास) ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के सासाराम आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में शाहाबाद के परिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय द्वारा बुके व फुल माला से स्वागत और सम्मान किया गया। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान स्थानीय विकास और जनहित के विभिन्न मुद्दों समाजसेवी ने मंत्री से चर्चा की। समाजसेवी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के पास अपनी समस्या को लेकर जाता है तो वो खाली हाथों वापस नहीं लौटता है। उसका हर हाल समाधान किया जाता है। विकास कार्यो को लेकर श्रवण कुमार हमेशा गंभीर रहते हैं। उनका व्यवहार बहुत ही कुशल है। वे सबको साथ लेकर चलने का काम करते हैं। वहीं मंत्री ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में सरकार तेजी से काम कर रही है। गरीब व असहायों के लिए कई कल्याणकारी येाजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। जानकारी हो कि समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय लगातार क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री को अवगत भी कराया।


