हाजीपुर के रवि बने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, किया 851वां रैंक हासिल

हाजीपुर के रवि बने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर, किया 851वां रैंक हासिल

हाजीपुर। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हाजीपुर रेलवे कॉलोनी में रहकर पढ़ाई करने वाले रवि कुमार यादव ने बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम में रवि कुमार यादव ने 851वीं रैंक प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रवि कुमार यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमूसा गांव के निवासी हैं। इनके पिता नरसिंह यादव रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर के पद पर हाजीपुर स्टेशन पर तैनात हैं। रवि तीन भाइयों में से एक हैं, जबकि उनके दोनों भाई हैदराबाद में आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं।

रवि कुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय से हाई स्कूल तथा मुजफ्फरपुर केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। सरकारी सेवा में जाने के लक्ष्य को लेकर रवि ने हाजीपुर रेलवे आवास में रहकर पूरी तरह सेल्फ स्टडी के माध्यम से तैयारी की।

 

पहले ही प्रयास में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में भाग लिया, जिसमें उन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 5 किलोमीटर की दौड़ भी निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरी की।

14 जुलाई 2026 की रात करीब 9:10 बजे जारी अंतिम परिणाम में रवि कुमार यादव का चयन सब इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने रवि की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button