बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने NEET में लहराया परचम, अब बनेगा सर्जन डॉक्टर
बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने NEET में लहराया परचम, अब बनेगा सर्जन डॉक्टर

जे टी न्यूज, कुर्साकांटा/सिकटी :
प्रखंड मुख्यालय से सटे सिकटी प्रखंड के बखरी-कौआकोह निवासी पीयूष कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीयूष को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 19,572 तथा बिहार में 7,441वीं रैंक प्राप्त हुई है।
पीयूष के पिता श्याम नारायण यादव बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता महालक्ष्मी यादव गृहिणी हैं। बचपन से ही पीयूष अपने माता-पिता के साथ पटना में रहकर पढ़ाई करता रहा। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कैरेंस स्कूल, पटना से हुई। वर्तमान में वह पटना में स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा है।
अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए पीयूष ने कहा कि उसका सपना सर्जन डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उसके चाचा रवीन्द्र नाथ यादव भी बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।
पीयूष के पिता श्याम नारायण यादव ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेधावी रहा है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
पीयूष की सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह, मो. कमरुज्जमा, के.एन. डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. त्रिलोक नाथ झा, प्रो. गोलोक नाथ झा, सुभाष साह, विकास साह, प्रणव गुप्ता, भाजपा नेता जोशी मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि अजीत झा, मो. जमील, लड्डू सिंह, श्रवण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पीयूष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

