श्रमिकों और किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का ऐलान 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन

श्रमिकों और किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का ऐलान 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन


जे टी न्यूज़, नई दिल्ली : ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में श्रमिकों और किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन ने कहा कि किसानों की तरह देश के मजदूर भी संकट से गुजर रहे हैं। हमने 2020 में किसान विरोधी तीन काले कानून को वापस करने के लिए जो आंदोलन दिल्ली के सभी बॉर्डर पर छेड़ा था। वह 13 महीने का ऐतिहासिक आंदोलन के रूप में पूरी दुनिया में सामने आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों कृषि विरोधी काले कानून को वापस लेना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर 37 दिनों तक चले कॉकरोच जनता पार्टी तथा छात्रों का आंदोलन उस ऐतिहासिक किसान आंदोलन से सीख लेकर संघर्ष में उतरा और दूसरी बार देश के तानाशाह मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर जीत हासिल किया।


कन्वेंशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश के किसानों की जमीनों को छीनकर उन्हें गुलाम बनाने की नीयत से कॉर्पोरेट घरानों को जमीन देने की योजना के तहत मोदी सरकार काम कर रही है। भारत अमेरिका कृषि समझौता एफ टी ए देश के किसानों को कंगाल बनाने की योजना है।हमारे देश के किसानों को अमेरिका के किसानों से स्पर्धा कराने की योजना है ।हमारे कृषि उपज और अमेरिका के कृषि उपज के बीच स्पर्धा कराने की योजना है ।जबकि अमेरिका के किसानों को भारी अनुदान मिलता है और बिना किसी टैक्स के भारत में आकर वह अपने कृषि उपज को बेचेंगे। वही हमारे देश के किसान जिनके अनुदान लगातार छीने गए हैं और हमारे कृषि उपज अमेरिका में बेचने के लिए 18% टैक्स लगेंगे। इससे बचने के लिए हमारे पास संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है और अबकी बार आने वाला हमारा संघर्ष देश के श्रमिकों और किसानों का एक मजबूत और ऐतिहासिक संघर्ष साबित होगा।


कन्वेंशन में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव पी कृष्णा प्रसाद,उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, राकेश सिंघा,संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, बादल सरोज, विनोद कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव, संजय कुमार, मनोज कुमार सुनील सहित भारी संख्या में किसान और मजदूर आये थे।कन्वेंशन हाल श्रमिकों तथा किसानों से खचाखच भरा हुआ था।

Related Articles

Back to top button