बेतिया में का. सीताराम येचुरी के जन्म दिन पर श्रद्धांजलि दी गई

बेतिया में का. सीताराम येचुरी के जन्म दिन पर श्रद्धांजलि दी गई

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कार्यालय बेतिया में का. सीताराम येचुरी की जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि प्रख्यात मार्क्सवादी विद्वान, अंतरराष्ट्रीय नीतियों के ख्याति प्राप्त अनुभवी, अपने छात्र जीवन काल से मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़ने वाले मद्रास में जन्में का. सीताराम येचुरी की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई।वे एस एफ आई की सदस्यता लेने के बाद संत स्टीफेन कॉलेज दिल्ली में दाखिला ली।उसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पी एच डी की।वे दो बार जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे एस एफ आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। वे पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य चुने गए और राज्यसभा में उनकी प्रभावशाली बातों को बहुत ही गंभीरता से अन्य सदस्य सुनते थे। वह अपने विचारों को बहुत ही आसान तरीके से लोगों के बीच रखकर समझाने में माहिर थे। का. सीताराम येचुरी संयुक्त गठबंधन को खड़ा करने के बड़े ज्ञानी थे। उनकी प्रतिष्ठा सभी दल के लोग करते थे। उनका सम्मान न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भी होती थी। वह 1992 में सीपीएम के पोलिट ब्यूरो के सदस्य बने। 2015 में पार्टी के महासचिव निर्वाचित हुए। तब से आजीवन महासचिव बने रहे।12 सितंबर 2024 को लंबी बीमारी के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में वे अंतिम सांस लिये।उनकी मृत्यु से न केवल पार्टी को भारी क्षति हुई।बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत, भारत और अन्य दलों ने भी क्षति महसूस की।


उनसे मेरी पहली मुलाकात अक्टूबर 1978 में जे एन यू छात्र संघ के अध्यक्ष के कार्यालय में हुई थी।वे हमेशा हमारे लिए आदर्श के रूप में रहेंगे।उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि एवं लाल सलाम।
श्रद्धांजलि अर्पित जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव,जिला सचिव मंडल सदस्य प्रकाश कुमार वर्मा,शंकर कुमार राव, म. हनीफ,सुशील श्रीवास्तव, म. वहीद, म. सहीम, राधेश्याम साह, मनौव्वर अंसारी, दोवा हकीम ने किया।

Related Articles

Back to top button