फुलपरास थाना हत्याकांड का किया गया सफल उद्भदन, घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

फुलपरास थाना हत्याकांड का किया गया सफल उद्भदन, घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

जे टी न्यूज,मधुबनी: पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की रात्रि में फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत फेरी का कार्य करने वाले युवक जियाउल हक (उम्र 25 वर्ष, निवासी हिजुली, थाना- बेलडांगा, जिला- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) की अज्ञात परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी तथा उनका शव कन्या मध्य विद्यालय, बरही के समीप सड़क किनारे बरामद हुआ था। उक्त मामले में मृतक के भाई जावर अली द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर फुलपरास थाना कांड संख्या 298/26, दिनांक 05.06.2026, धारा 103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में फुलपरास थाना की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर नामजद अभियुक्त कैलाश सोनी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ करने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का रॉड एवं 01 छुरी विधिवत बरामद किया। इसके अतिरिक्त, जिस कमरे में हत्या की घटना कारित की गई थी, वहां फर्श से खून साफ करने में प्रयुक्त तौलिया भी अभियुक्त की निशानदेही पर मिट्टी के नीचे से खोदकर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं इनके विरुद्ध ठोस वैज्ञानिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य संकलित कर मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा दिलाई जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश सोनी, पे०- कन्हैया लाल सोनी, सा०- सोनी मोहल्ला, बड़ा मलहरा, थाना छतरपुर, जिला-छतरपुर (मध्य प्रदेश) बताये जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button