दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट शांति-सौहार्द के लिए प्रशासन कसी कमर

डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट

शांति-सौहार्द के लिए प्रशासन कसी कमर

डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)एन बाबा:आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को जिले में शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी दीपक मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति,नगर पूजा समिति,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी डीडीसी एसडीएम सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा तीनों विधायकों की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।
बैठक में विशेष रूप से पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था,जुलूस के मार्ग एवं समय, ट्रैफिक नियंत्रण,सीसीटीवी कैमरों की निगरानी,सोशल मीडिया एवं वायरल वीडियो पर निगरानी,सड़कों की मरम्मत तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों के रुख से स्पष्ट हुआ कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ पर्व सम्पन्न कराने की तैयारी की जा रही है।


*डीएम के संबोधन ने दिया भरोसा*
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी दीपक मिश्रा ने प्रशासन की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए शांति,सद्भाव और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उनके संबोधन से बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शांति समिति के सदस्यों में यह विश्वास बना कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आगामी पर्वों को सम्पन्न कराने में जुटा है।
*सिर्फ प्रशासन नहीं, समाज की भी बड़ी जिम्मेदारी*
बैठक में यह संदेश भी प्रमुखता से सामने आया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं है। प्रशासन,जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठन और आम जनता इन सभी की सामूहिक भागीदारी ही पर्व की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाए,वहीं सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशासन का सहयोग करते हुए समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आम नागरिक भी अफवाहों से बचें,सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना को प्रसारित न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें

उन्होंने कहा कि “प्रशासन की सजगता, जनप्रतिनिधियों का सहयोग और जनता की जिम्मेदारी इन तीनों का समन्वय ही रोहतास में दुर्गापूजा एवं दशहरा को शांति भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना सकता है। बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिला कि जिला प्रशासन आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और रोहतास में शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Back to top button