संविधान बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शंकरपुर की सड़कों पर गूंजा लोकतंत्र का संदेश

मोजमा से कमरगामा तक निकली पदयात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

संविधान बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शंकरपुर की सड़कों पर गूंजा लोकतंत्र का संदेश

मोजमा से कमरगामा तक निकली पदयात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

जे टी न्यूज, शंकरपुर (मधेपुरा):
संविधान बचाओ पदयात्रा को लेकर सोमवार को शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोजमा पेट्रोल पंप से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पदयात्रा मोजमा पेट्रोल पंप से मोजमा चौक, शंकरपुर बाजार, प्रखंड मुख्यालय, बेहरारी, झरकाहा, मोरा-कवियाही होते हुए कमरगामा गांव पहुंची। इसके बाद पदयात्रा सिंघेश्वर प्रखंड की ओर रवाना हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने लोगों से संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार साह ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में निहित अधिकारों, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम लोगों तक संविधान के महत्व का संदेश पहुंचाना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।पदयात्रा में सूर्यनारायण राम, सुनील कुमार, अरुण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे l

पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पदयात्रा के कारण क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां भी चर्चा का विषय बनी रहीं।

Related Articles

Back to top button