दुर्गा पूजा पर सुरक्षा का भरोसा: एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर में निकला फ्लैग मार्च

संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मार्गों का लिया जायजा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल अलर्ट

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा का भरोसा: एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर में निकला फ्लैग मार्च

संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मार्गों का लिया जायजा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल अलर्ट

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर, 17 अक्टूबर 2026: दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की।

फ्लैग मार्च समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट से शुरू होकर नगरबस्ती, इलमासनगर, छतनेश्वर मंदिर और वारिसनगर होते हुए सतमतलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, संकरी गलियों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। साथ ही, पुलिस एवं सुरक्षा बलों को संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशील बिंदुओं से अवगत कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना तथा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

Related Articles

Back to top button