युवा रालोसपा ने फूंका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला

जेटीन्यूज़
*रजौन,बांका:*

बिहार में बढ़ते अपराधिक घटना और एसटीइटी परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में युवा रालोसपा जिलाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में युवा रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया एवं जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी किया।मौके पर युवा रालोसपा राष्ट्रीय सचिव ई. दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लगातार अपराधिक घटनाओं मे वृद्धि हो रही है।

बिहार सरकार कानून व्यवस्था बरकरार रखने में पूरी तरह फेल हो चुकी है।युवा रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता नयन सिंह नटवर ने कहा कि बिहार महा जंगलराज्य से गुजर रहा है।अपराधियों को प्रशासन का भय नहीं है।लोग भयभीत वातावरण में जी रहे है।राजधानी पटना सहित बिहार में विभिन्न इलाकों में दिनदहाड़े हत्या की घटना घटित होती है और सरकार उसपर कोई एक्शन नहीं लेती है।

बिहार में लाँ एण्ड आर्डर नाम की कोई चीज है ।एसटीइटी परीक्षा रद्द कर बिहार सरकार ने हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम किया है।आनेवाले चुनाव में जनता नीतीश कुमार को जवाब देने का काम करेगी।मौके पर युवा नगर अध्यक्ष सोनू सत्यम,क्रांति कुशवाहा, निवास सिंह ,पिंटु सिंह,चंदन कुशवाहा आदि रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button