डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर हमला अशोभनीय – राम नंदन


कार्यालय, जेटी न्यूज।
बेगूसराय। हैदरावाद के गाँधी हॉस्पिटल में एक मरीज के मौत के बाद मृतक के परिवार के लोगों के द्वारा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट किए जाने की घटना निंदनीय है। किसी सभ्य समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह सामाजिक चिंतक राम नंदन सिंह ने कही। मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि अपनों के मौत पर आक्रोश स्वाभाविक है,

मगर हमें यह समझना होगा कि डॉक्टर भगवान नहीं होते। वे सिर्फ प्रयास कर सकते हैं, किन्तु उनकी भी अपनी सीमा होती है। कई बार विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर के मार पीट की घटना हो जाती है जो सर्वथा अनुचित है। उन्होंने कहा कि अगर देश में मेडिकल प्रोफेशनल पर इस तरह हमले होते रहे तो प्रतिभाशाली बच्चे चिकित्सा क्षेत्र में नहीं जाना पसंद करेंगे जिससे अंततः नुकसान समाज का ही होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button