किसानों की खुशहाली का आधार है सुधा – मंगेश, धान की लंबी अवधि वाले किस्म का हुआ लोकार्पण


कार्यालय, जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रिसर्च कॉउन्सिल की बैठक में कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा धान की नई किस्म सुधा का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। डेल्टा एग्री जेनेटिक्स के एरिया सेल्स मैनेजर मंगेश कुमार एवं नेशनल सेल्स मैनेजर धनंजय कुमार, ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की योजना को साकार करेगी धान की यह नई किस्म सुधा।

इसके गुणबत्ता और विशेषता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि डेल्टा एग्रिजेनेटिक्स हैदराबाद की यह नई पेशकश धान सुधा लंबी अवधि वाला प्रभेद है। इसकी फसल को पक कर तैयार होने में 130-135 दिन का समय लग जाता है। सुधा बीज की उपज क्षमता 36-38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है, लंबे दने खाने में स्वादिस्ट भी होते हैं। कंपनी के वैज्ञानिक डॉ सुरेश बंदोल ने धान के इस नई किस्म को प्रस्तुत किया। मौके पर

Related Articles

Back to top button