15 वर्षों के सुशासन राज का खुला पोल विकास कार्यों पर खुद प्रशासन डाल रहा है पर्दा ध्वस्त कानून व्यवस्था व चौपट शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था से मिथिलांचल वासी हैं परेशान

15 वर्षों के सुशासन राज का खुला पोल

विकास कार्यों पर खुद प्रशासन डाल रहा है पर्दा

ध्वस्त कानून व्यवस्था व चौपट शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था से मिथिलांचल वासी हैं परेशान

जेटी न्यूज़।

दरभंगा::- आज “आम आदमी पार्टी” ने एक प्रेसवार्ता कर सुशासन बाबू के दौरे पर ना सिर्फ सवाल खड़ा किए बल्कि सवालों की झरी लगा दी।

दरभंगा स्थिति पूनम सिनेमा घर के सामने आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार डॉयलाग) पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि नीतीश जी को चुनावी साल में मिथिलांचल याद आ रहा है। सबसे ज्यादा लोग इसी क्षेत्र से पलायन करते हैं। लाॅकडाउन के दौरान कामगारों को सुशासन बाबू अपने घर वापस आने नहीं देना चाहते थे। समूचे क्षेत्र में एक भी कल कारखाना 15 वर्षों से नहीं खुला अलबत्ता बंद जरूर हो गया। समूचा मिथिलांचल हर साल बाढ़ की विभिषिका को झेलता है। आज तक कुछ नहीं हुआ। किसान परेशान, छात्र नौजवान परेशान, ना काम है और ना ही व्यापार। अस्पताल और स्कूल, काॅलेज की तो बात ही मत कीजिए। स्थिति बद से बदतर है।

उन्होंने कहा कि सुशासन बाबू के 15 वर्षों के विकास को उनके ही अधिकारियों ने सफेद कपड़े से ढ़क दिया ताकि मीडिया की नजर ना पड़े। सभी झोपड़ियों को ढ़का गया। वहीं बगल में तीन दिन पहले एक भट्ठा मालिक को दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह कैसी सुशासन की सरकार है जहां मुख्यमंत्री जी खुद रहते हैं उस राजधानी में पिछले 114 दिनों में 41 हत्या और 15 बलत्कार की घटनाएं हो चुकी है।

पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि यह विकास और सुशासन नहीं यह जंगलराज पार्ट 2 चल रहा है जिसमें भाजपा भी समान रूप से शरीक है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस बार जनता भ्रमित नहीं होगी। सुशासन व डबल इंजन सरकार की पोल खुल चुकी है। विक्षप को कोई पसंद नहीं करता। बिहार की राजनीति में एक बहुत बड़ा खाली जगह है। जिसे इस बार “आम आदमी पार्टी” भरेगी। जनता का सर्मथन अभी से मिल रहा है। एक मजबूत विकल्प के तौर पर “आप” इस बार मैदान में होगी।

प्रेस वार्ता के साथ जिले से जुड़े पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार डाॅयलाग) पंकज प्रियदर्शी, दरभंगा जिला अध्यक्ष ए. के. सिंहा एवं जिला उपाध्यक्ष अमर साह मौजूद थे।

News edit :- Neha Kumari

 

Related Articles

Back to top button