*बाढ़ पीड़ितों का सुध तक नहीं लेने आए पदाधिकारी लोगों में आक्रोश, कल्याणपुर*

 


*जे०टी०न्यूज*
*कल्याणपुर, पू०च०:-* भवानीपुर तटबंध टूटने के कारण कल्याणपुर प्रखंड के सिसवा खरार व पटना पंचायत के भी दर्जनों गांव में बाढ का पानी घुस जाने से वहां के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। प्रशासन द्वारा बाढ पिडितों का सुध तक नहीं लिये जाने से लोगो में आक्रोश का माहौल है। पूर्व मुखिया भगेलू प्रसाद ने बताया कि सिसवा खरार पंचायत के वार्ड संख्या पन्द्रह व सोलह के लगभग सभी घर बाढ से प्रभावित है।

कई घरों मे बाढ का पानी घरों के अन्दर घुस जाने से लोग सडक पर खाना बनाने को विवश है। फसल पूरी तरह बाढ के पानी के वजह से बर्बाद हो गया है। मवेशियों को खिलाने के लिये रखा चारा बाढ से नष्ट हो गया है। प्रतिदिन नये नये घरों में पानी घुस रहा है। पटना पंचायत के वार्ड संख्या एक में जहां फसल चौपट हो गया वहीं कई लोगो के घरों में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है।

मवेशी को सडक पर रख रहे है। पंचायत समिति पति राकेश सिंह का कहना है कि प्रतिदिन एक से डेढ़ फीट पानी बढ रहा है। जिससे आशंका है कि कई अन्य गांव भी बाढ की चपेट में आ सकते है। प्रशासन बाढ पिडितों के प्रति संवेदनशील नहीं है। बाढ पिडितों में भिखर राय, नन्दू राय, किशोरी राय, सज्जन पासवान, राजा राय, राधेश्याम सहनी, मनोज सहनी, रामबालक राय आदि का कहना है कि सरकार ने हमें अपने हाल पर छोड दिया है।

अभी तक हमें सरकारी मदद नहीं मिल सका है। इस बावत प्रखंड विकास पदाधिकारी विनित कुमार ने बताया कि हमलोग वहां की स्थिति पर नजर बनाये हुये है। प्रशासन हरसंभव मदद करेगी। अब देखना यह है कि पदाधिकारी या सरकार या नेताजी मदद करते है कि कागजों तक सीमित रह जाती है

फोटो……..

Related Articles

Back to top button