क्या उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, हो सकती है ताजपोशी। 

पटना: बिहार की राजनीती में सब कुछ संभव है तो लग रहा है की इस महीने के आखिर में जदयू को नया अध्यक्ष मिल जाए। 31 जुलाई को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जदयू एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत का हिमायती रहा है। ऐसे में संभव है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी नए अध्यक्ष का ताजपोशी कर दे। पिछली बार पटना में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही आरसीपी सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे संगठन में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी बने थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने तारीख तय होने के बारे में जानकारी दी। दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे।

पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा अध्‍यक्ष का पद -आरसीपी सिंह 

आरसीपी सिंह ने रविवार को दिल्ली में कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। ऐसी चर्चा है कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन दिनों वे जिलों का दौरा कर संगठन और सरकार की स्थिति से अवगत हो रहे। उनके इस फीडबैक अभियान की रविवार को मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की है। रविवार को पटना में जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसे दिल्ली से वर्चुअल मोड में आरसीपी सिंह और पटना से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संबोधित किया। आरसीपी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें जिम्मेदारी बेशक दिल्ली की मिली हो, लेकिन संगठन के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे। नीतीश कुमार की सोच के अनुरूप उनकी कोशिश संगठन में महिलाओं को 50 फीसद स्थान देने की होगी।

Related Articles

Back to top button