संवेदनहीन है बिहार सरकार जनता की उसे फिक्र नहीं – उपेन्द्र, कहा न साधन की कमी है न संसाधन की


कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। देश कोविड – 19 कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। उत्तर बिहार बाढ से प्रभावित है। सरकार के पास कोई साधन नहीं है। उक्त बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहीं। बताते चलें कि रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा जी को खगडिया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए संवेदना हीन बताया।

उन्होंने कहा कहा न साधन की कमी है न संसाधन की फिर भी बाढ पिडितो को पर्याप्त राहत सामग्री नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी से मॉग कि है कि समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड, उजियारपुर प्रखंड के अनगार घाट पंचायत, सिघीया प्रखंड, हसनपुर प्रखंड, बिथान प्रखंड के प्रभावित पंचायतों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री अविलंब उपलब्ध कराया जाए।

स्वागत करने में निम्न लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव बिहार शशांक प्रियदर्शि, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार रामदयालू महतो, प्रदेश महासचिव बिहार वेलाल राजा, प्रदेश महासचिव बिहार विनोद चौधरी निषाद, प्रदेश सचिव बिहार रामकरण चौधरी, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, अति पिछरा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर आदित्य कुमार ठाकुर, दलित महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उपेंद्र कुमार दास, ममता कुमारी कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा, अमरकांत प्रसाद, आशीष स्वर्णकार , रंजीत कुमार इत्यादि लोगों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button