एक व्यक्ति को लोगो ने पीट पीट कर मार डाला /चाकु लगने से एक घायल ।

एक व्यक्ति को लोगो ने पीट पीट कर मार डाला /चाकु लगने से एक घायल ।

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोदाम के समीप गुरुवार की रात्री एक व्यक्ति को पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। वही एक व्यक्ति को चाकू लगने से बुरी तरह जख्मी होने कि सुचना मील रही है । मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित निवासी सोहनलाल राय बताया जाता है जबकि चाकू से घायल व्यक्ति दिलावरपुर निवासी चन्दू साह उर्फ चन्द्रिका साह बताया जा रहा है। घायल का इलाज मुजफ्फरपुर निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।घटना के हम्बंध मे जितनी मुँहे उतनी बाते सुनने को मिल रही है कोई ईसे आपसी रंजिस तो कोई ठोकर मारने से उत्पन्न विवाद बता रहा है ।

मामला जो हो मगर मृतक का मृत्यु से पुर्व का एक बीडियो वायरल हो रहा है जिहमे मृतक का दोनो हाथ रस्सी से बाँधा हुआ है । और लोग उससे कुछ पुछ रहे है वही मौके पर पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी पोर्टमास्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आवेदन भी प्राप्ती अभी नहीं हुई है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button