*पूर्व सांसद व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदेव राय नहीं रहे *

*पूर्व सांसद व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदेव राय नहीं रहे *

आरके रॉय
पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद व मंत्री रामदेव आज तड़के नहीं रहे। इस बाबत मिली खबरों के अनुसार पिछले 2 दिनों से वे बीमार चल रहे थे। शनिवार को अचानक उनका पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर से समस्तीपुर नहीं बल्कि पूरे बिहार में मातम छा गया है। इनके अचानक निर्धन से कई लोगों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय राय के रूप में बिहार ने एक वास्तविक समाजवादी एवं सच्चा कांग्रेसी नेता खो दिया है। एक कर्मठ, ईमानदार और कुशल राजनेता को खोने से बिहार को भारी झटका लगा है। स्वस्थ राजनीति के पैरोकार ही नहीं ज्वलंत उदाहरण थे रामदेव बाबू। बताते चलें कि एक बार स्वर्गीय रामदेवराय ने जन नायक कपूरी ठाकुर को समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में पराजित कर सांसद बने थे। किन्तु चुनाव जीतने के बाद भी खुश नहीं थे क्योंकि जननायक उनसे पराजित हो गए थे। उन्होंने बातचीत के क्रम में कई बार कहा कि जीत मेरी हुई यह हर्ष का विषय है, यह कार्यकर्ताओं और पार्टी कनो के अथक प्रयास का सुफल है। मै भी खुश हूं कि पार्टी के भरोसे पर खड़ा उतारा, किन्तु जननायक का पराजित होना दुखद है। एक सच्चे राजनेता खोने का गम बिहार वासियों में है।

Related Articles

Back to top button