कद्दावर नेता-सह-भूतपूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

आर. के. राय।

पटना : दिल्ली से अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के कद्दावर नेता -सह- भूतपूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। रघुवंश प्रसाद सिंह फेफड़े में संक्रमण को लेकर दिल्ली एम्स में भर्ती थे। लेकिन हालत खराब होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

लेकिन आज सुबह कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद का निधन हो गया। इससे पहले रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना से संक्रमित हो गया थे जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती करवाया गया था। कोरोना से जंग जितने के बाद रघुवंश सिंह को फेफड़े में संक्रमण की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। लेकिन आज रघुवंश प्रसाद ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद बिहार की सियासत में शोक की लहर फैल गई है। रघुवंश प्रसाद ने हाल ही में राजद से इस्तीफा दिया था।

Related Articles

Back to top button