हत्याकांड के अभियुक्त की हुई 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

जेटीन्यूज़
*भागलपुर* : बीते सोमवार को जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में प्रेमजीत कुमार हत्या मामले के प्राथमिक अभियुक्त सूरज यादव और उसके सहयोगी रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने मंगलवार को बताया कि हत्या की सूचना प्रकाश में आते ही थानाध्यक्ष सुलतानगंज को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित छापामारी कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। थानाध्यक्ष सुलतानगंज के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया गया। मृतक के पिता धीरेन्द्र कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर सुल्तानगंज निवासी सुरज यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष सुलतानगंज के द्वारा दल-बल के साथ सूचना संकलित कर लागातार छापामारी करते हुए कांड़ के प्राथमिकी अभियुक्त सुरज यादव एवं इसके निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त मुंगेर जिला निवासी रौशन कुमार को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में अपनी एवं अपने एक सहयोगी रौशन कुमार की संलिप्पता स्वीकार की है। उल्लेखनीय है की मृतक एवं अभियुक्त दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है। आपसी विवाद को लेकर अभियुक्त सुरज यादव के द्वारा मृतक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त सुरज यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button