*राष्ट्रकवि दिनकर कि मनायी गयी 112 वी जयन्ति*

 


*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं सहित अन्य लाेगों ने बुधवार को राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का 112 वाँ जयन्ती मनाया। भोजपुरी विकास मंच केसरिया, माहात्मा बुद्ध सेवा संस्थान, विविध कला विकास समिति नयागाँव पानशाला, राजपुर निवासी स्व० जूठन साह के निवास स्थान पर राष्ट्र कवि दिनकर के तैल्य चित्र पर श्रद्वा सूमन पुष्प अर्पित की गयी। भोजपुरी विकास मंच के अध्यक्ष रामकुमार चम्पारणी ने कहा कि दिनकर क्रन्तिकारी कवियों में जाने जाते थे। वे 1959 में पद्म भूषण से सम्मानित किए गए। उनका जन्म सिमरिया घाट के बेगुसराय जिला में 23 सितम्बर 1908 को हुआ था। उनका कुरुक्षेत्र युवाओं में लोकप्रिय रहा। वही विविध कला विकास समिति के संस्थापक रामाधार प्रसाद ने कहा कि वे भागलपुर विश्व विद्यालय के वाइस चान्सलर भी रहे।

उनका रश्मिरथी, प्रगतिवाद, राष्ट्रवाद भी लोक प्रिय रहा। वे आधुनिक काल के कवि थे। वही वरीय काँग्रेस नेता चिरंजीवी लाल गुप्ता ने कहा कि वे देश भक्ति के कई हुंकार भरे। वे काव्य चेतना के मूर्त रुप थे। उनके उतम व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को उनके पद चिन्ह पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बच्चों को कौपी, कलम व मिष्टान का वितरण कराया। मौके पर सीताराम यादव, नवीन कुमार, धर्मनाथ कुमार, नन्दन कुमार, रामनरेश मिश्र, मिश्रीलाल गुप्ता, मोतीलाल प्रसाद, आशा लाल साह, रौशन कुमार, श्रीलाल गुप्ता, हरेराम प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, लालबाबू प्रसाद उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button