प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व समस्तीपुर रेलवे के द्वारा स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं समस्तीपुर रेलवे के द्वारा स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा भाई ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का मूल कारण है मानसिक प्रदूषण। मानव ने अपने कुक्र्रित्यों से पर्यावरण को इतना प्रदूषित कर दिया है कि उन्हें जागृत करने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है। प्राकृतिपति परमात्मा हम सभी अपने मनुष्य आत्माओं का शुद्धीकरण कर रहे हैं। हमारे मन के विचार जितने शुद्ध, पवित्र, सकारात्मक होते जाएंगे प्राकृती, पशु, जीव जंतु में भी उसका सकारात्मक परिवर्तन आता जाएगा। वहीँ डीआरएम अशोक महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा विश्व 8 में से 1 व्यक्ति की मृत्यु का कारण वायु प्रदूषण है
विश्व की 92% आबादी अशुद्ध वायु जीवन जीने को विवश हैं। आंकड़ों के अनुसार हर वर्ष लगभग 11 बिलियन यूएस डॉलर की फसलों का नुकसान का कारण वायु प्रदूषण है। डीआरएम ने समाधान के पांच सूत्र बताए:- सादगी, संतुष्टता, परोपकारीता एवं प्रकृति के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव। वही बीके तरुण ने कहा की ब्रह्माकुमारी में पर्यावरण संरक्षण कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की इकाई यू एन ई पी द्वारा सन 2014 में ऑब्जॉर्बर स्टेटस प्राप्त हुआ। जिसमे ब्रह्माकुमारी की सविता बहन ने मन के विचारों को शुद्ध करने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम को एडीआरएम संत राम मीणा, एसडीपीओ ओम प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम के मौके पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रेलवे के अनेक अधिकारी एवं विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button