10 लीटर चुलाई शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

 

जेटी न्यूज

 

बैरिया (संसू) :- स्थानीय थाना क्षेत्र के ओझवलिया और गुलाब चौक से 5-5 लीटर चुलाई शराब के साथ 2 शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर बुधवार को बैरिया पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान छापामारी किया गया । जिसमें दो अलग-अलग जगहों से पांच-पांच लीटर चुलाई शराब के साथ शिवनाथ शाह को गुलाब चौक नया बस्ती से और ओझवलिया से मनोज लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button