पकड़े गए पुलिस गिरफ्त से फरार मुजरिम हुआ गिरफ्तार। रमेश शंकर झा के साथ टिंकू कुमार की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।
रमेश शंकर झा के साथ टिंकू कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 72/19 में नामजद अभियुक्त दिलीप राय उम्र 31 पिता मोदी राय ग्राम जखरा थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर एवं संतोष साह उम्र 24 पिता जय किशुन साह ग्राम बिरसिंहपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते समय गत 04 जून 2019 बिरसिंहपुर टावर के पास से दोनों अभियुक्तों के साथियों ने गाड़ी को घेर लिया और चौकीदार पर हमला कर दोनों अभियुक्तों को छुड़ा कर ले भाग। इस घटना क्रम में कल्यालपुर थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को आज वारिसनगर थाना क्षेत्र के छत्नेश्वर ग्राम से वारिसनगर थाने की मदद से रत्नेश महतो के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कल्याणपुर थाने पर सवाल यह उठता है कि आखिर ये लोग भागे कैसे, क्या अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वह अब थाना के कर्मचारियों के साथ भी भिड़ने में संकोच नहीं कर रहा हैं। तो फिर आम नागरिकों क्या हालत बयां किया जा सकता है ….? वहीँ कल्याणपुर थाना अध्यक्ष के क्रियाकलापों पर कई प्रश्न इस घटना से उजागर होता है। थाने से समस्तीपुर न्यायालय में संगीन अपराधियों को चौकीदार के सहारे न्यायालय भेजना भी थाना प्रभारी पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है।