केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक

जे०टी न्यूज़

दरभंगा:- लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर सुन लोजपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जगह -जगह कार्यकर्ताओ ने शोकसभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी। भाजपा,जदयू,राजद,विकास इंसाफ पार्टी,कांग्रेस के नेताओ नेताओ व कार्यकर्ताओ ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।वही सिंहवाड़ा लोजपा प्रखंड अध्य्क्ष जयप्रकाश झा ने कहा कि आज देश ने दलित, वंचित, शोषित की आवाज को हमेशा सदन में बुलन्द करने वाले नेता को खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालो में जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी,सुनील कुमार पासवान, दयानंद ठाकुर,विश्वनाथ पासवान, रूपेश सहनी, जानकी झा,नीरो पासवान, भीम आर्मी प्रखंड अध्य्क्ष रितेश पासवान,विकास इंसाफ पार्टी प्रदेश अध्य्क्ष संतोष कुमार सिंह,भाजपा प्रखंड अध्य्क्ष शिवशंकर साह,युवा मोर्चा अध्य्क्ष मिथिलेश भगत, युवा नेता सूरज कुमार गुप्ता ने शोक व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button