प्रोबेसनल ट्रेनिग प्राप्त कर रहे अधिकारियों की देवघर एसपी ने किया समीक्षा

 

कॉन्स्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने अधिकारी भी थे समीक्षा बैठक में उपस्थित

जे टी न्यूज

देवघर-सूचना भवन के सभागार में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने जिले में प्रतिनियुक्त पीएसआई की चल रही ट्रेनिंग की समीक्षा किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस दौरान बैठक में जितने भी ट्रेनिंग कर रहे अधिकारी सहित डिपार्टमेंटल परीक्षा से पास कर सब इंस्पेक्टर बन गए है वे सभी लोग मौके पर उपस्थित थे।बैठक के सम्बंध में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा की जो लोग यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं प्रोबेशन में हैं और जो कॉन्स्टेबल से परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर बने हैं उनका भी प्रशिक्षण चल रहा है।

 

वैसे केटेगरी के लोग जो पिछले 9 दस महीनों से ट्रेनिंग कर रहे हैं उनकी ट्रेनिंग कैसी चल रही है वे क्या क्या सिख और जान रहे हैं इन सभी चीजों की समीक्षा किया गया है और जरूरत के हिसाब से इन्हें कुछ निर्देश भी दिये गए हैं जहां कही अगर कमी है तो उसे सुधारने की जरूरत है।

 

एसपी ने बताया थाना के बैक ऑफिस के कामों के विषय में भी बताया गया है ।खास कर सिरिस्ता में डेरी कैसे लिखना है इसके अलावे अन्य बहुत से जरूरी चीजों को बताया गया है।वहीं इस दौरान मौके पर सभी प्रोबेसनल और ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button