विधान सभा चुनाव में मधुबनी के चार क्षेत्रों में कुल 55 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमायेंगे

जेटी न्यूज मधुबनी

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 36 मधुबनी,37 राजनगर(सुरक्षित),38 झंझारपुर एवं 39 फुलपरास में होने वाले 3 नवंबर को मतदान होना है। चारों विधानसभा क्षेत्र मिला के कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में खड़े 12 प्रत्याशी में राजद से समीर महासेठ,वीआईपी से सुमन कुमार महासेठ,सजद डी से अमानुल्लाह खान,लोजपा से अरविंद पूर्वे, भारतीय चेतना पार्टी से अन्नपूर्णा देवी, प्लुरल्स पार्टी से मधुबाला गिरी, शिवसेना से शंकर महासेठ, निर्दलीय में अनिता कुमारी,मिहिर कुमार झा,मो निसार अहमद रिजवी,रामदेव महतो प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

37 राजनगर विस से 10राजनगर सुरक्षित विधानसभा से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े हैं. इनमें डॉ रामप्रीत पासवान भारतीय जनता पार्टी,रामावतार पासवान राष्ट्रीय जनता दल, अरुण कुमार मंडल जागो हिंदुस्तान पार्टी से,गोपाल चैपाल भारतीय चेतना पार्टी से, चन्ने सदाय जनहित किसान पार्टी से,राजाराम चैपाल वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से, शिव शंकर पासवान समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक से,संतोष कुमार द प्लुरल्स पार्टी से,जयंत कुमार राम निर्दलीय ,राजेश कुमार निर्दलीय,प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं।

38 झंझारपुर विस क्षेत्र से 18, झंझारपुर विधानसभा से कुल 18 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें नीतीश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी से,वीरेंद्र कुमार चोधरी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से,राम नारायण यादव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से,ओमप्रकाश पोद्दार जनमत पार्टी से, वैदेही कांत सरन अखिल भारतीय मिथिला पार्टी से,राजकुमार सदाय बहुजन मुक्ति पार्टी से,रामचंद्र राय जनहित किसान पार्टी से, राम शंकर राउत सत्य बहुमत पार्टी से,संजीव कुमार सुमन द प्लूरल्स पार्टी से, सदानंद सुमन जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से,अब्दुल इरफान निर्दलीय,अभय कांत मिश्रा निर्दलीय, गंगा प्रसाद गंगोत्री निर्दलीय, गणपति झा निर्दलीय बंदना देवी निर्दलीय, मदन कुमार महतो निर्दलीय,राकेश कुमार यादव निर्दलीय एवं लक्ष्मण प्रसाद यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है।

39 फुलपरास विस क्षेत्र से 15

फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशियों में कृपा नाथ पाठक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससे, विनोद कुमार सिंह लोजपा से शीला कुमारी जनता दल यूनाइटेड,अशोक सिंह नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी,गणेश यादव वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल,गौरी शंकर यादव जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक,परवेज आलम पीस पार्टी,बृजेश कुमार कुंवर द प्लुरल्स से,रत्नेश कुमार साहू पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक,रामकुमार यादव समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक, गुलजार देवी निर्दलीय,रेखा रंजन यादव निर्दलीय,विजय कुमार निर्दलीय,संजय कुमार सिंह निर्दलीय एवं हृदय नारायण कामत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं।

Website Editor :-  Neha Kumari

Related Articles

Back to top button